राजनांदगांव। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दिनेश साहू हर साल अपने गांव में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन कराता रहा है। समिति का आरोप है कि उसने दो किश्तों में नकद रकम लेने के बाद कथा के लिए कथित तौर पर फर्जी तारीख दे दी। वहीं, पैसे वापस मांगने पर आरोपित टालमटोल करने लगा।








