महासमुंद में करोड़ों का सोना जब्त, कार सवार तीन युवक हिरासत में
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब साढ़े सात किलो सोना बरामद किया। जब्त स्वर्ण आभूषणों की कीमत 9 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक एनएच-353 पर रेहटीखोल चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार गुजरात के राजकोट निवासी जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत से पूछताछ की गई, लेकिन तीनों के जवाब संतोषजनक नहीं मिले, जिससे पुलिस को शक हुआ।








