बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक से लूट का मामला, रायपुर पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी दबोचा
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मणिचंद ध्रुव के रूप में हुई है। उसे चूनाभट्टी इलाके से पकड़ा गया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन भी बरामद कर ली गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मणिचंद ध्रुव ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।








