गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना जैतपुरी गांव की बताई जा रही है। हमले के समय उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन भी मौके पर मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ रिजर्व क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। मामला टाइगर रिजर्व के भीतर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर जमीन पर कब्जा करने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब एक लाख पेड़ों की कटाई किए जाने की शिकायत पर विभाग कार्रवाई कर रहा था।








