रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के लिए प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 57 संदिग्धों को ‘क्विट इंडिया’ नोटिस जारी कर बांग्लादेश भेजा जा चुका है। वहीं करीब एक हजार लोगों की जांच अभी जारी है।
सत्यापन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार का सहयोग लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कई संदिग्ध खुद को बंगाल का निवासी बताकर छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं। ऐसे मामलों की पुष्टि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस बंगाल प्रशासन के साथ मिलकर जांच करेगी।








