HPV वैक्सीन को लेकर डर बड़ी चुनौती, छत्तीसगढ़ में सिर्फ 4% किशोरियों को लगा टीका
रायपुर। एचपीवी (HPV) वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी और डर के कारण छत्तीसगढ़ में किशोरियों का टीकाकरण बेहद धीमा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक केवल करीब 4 प्रतिशत किशोरियों को ही HPV वैक्सीन लग पाई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में काफी प्रभावी मानी जाती है, लेकिन इसके प्रति फैली भ्रांतियां और दुष्प्रचार टीकाकरण अभियान में बड़ी बाधा बन रहे हैं। कई अभिभावक वैक्सीन को लेकर आशंकित हैं, जिसके कारण बेटियों को टीका नहीं लगवा रहे।
स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को HPV वैक्सीन के फायदे और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में टीकाकरण अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों तक यह वैक्सीन पहुंच सके।








