रायपुर। प्रदेश में IPL 2026 मैचों के टिकटों को लेकर चल रही कालाबाजारी का मामला सामने आया है। महंगे टिकटों को लेकर पहले से ही दर्शकों में नाराजगी थी, अब ब्लैक मार्केटिंग ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
लोअर स्टैंड की आधिकारिक कीमत 3,500 से 5,000 रुपये तय है, लेकिन कालाबाजारी में इसे 7,000 से 10,000 रुपये तक बेचा जा रहा है। वहीं विदेशी और थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर यही टिकट 49,000 रुपये से भी अधिक में पहुंच गए हैं।
प्रीमियम कैटेगरी (स्टैंड ए और बी) के टिकट, जिनकी असली कीमत करीब 8,000 रुपये है, ब्लैक मार्केट में दोगुने दाम यानी लगभग 16,000 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। इससे क्रिकेट प्रशंसकों में भारी नाराजगी है।








